युवा नेता गौरी शंकर दीक्षित में निकली गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रायात्रा
निष्पक्ष जन अवलोकन। राम शंकर वर्मा। बाराबंकी।गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा युवा नेता गौरीकांत दीक्षित द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। सोमवार को राष्ट्रीय त्योहार गणतंत्र दिवस के पावन बेला पर क्षेत्र के लोगों में राष्ट्र भक्ति का संदेश देने तथा लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से समाजसेवी भाजपा युवा नेता गौरीकांत दीक्षित द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत अमोली कल से की गई। यह यात्रा रामनगर फ़तेहपुर मार्ग से सुढ़ियामऊ होकर कस्बा सूरतगंज से लोधेश्वर महादेवा होते हुए समूचे विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करके वापस प्रारंभ स्थल पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता गौरी खान दीक्षित ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति का संचार करना तथा राष्ट्र के प्रति अटूट आस्था का जागृत करना है।यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।