युवराज प्रताप सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला मीडिया प्रभारी
निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।
देवरिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, देवरिया की नई जिला कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की संस्तुति एवं प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के अनुमोदन पर प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह तथा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत द्वारा किया गया।
इस नवगठित कार्यकारिणी में युवराज प्रताप सिंह को जिला मीडिया प्रभारी/मंत्री नियुक्त किया गया है। उनके चयन पर संगठन के कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों में हर्ष की लहर व्याप्त है। युवराज सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। युवराज प्रताप सिंह के चयन पर दिनेश सिंह, डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, संगीता सिंह, धनंजय सिंह, सूरज पटेल, प्रो. विद्या सागर चौबे, धनवंत सिंह, पार्थ सिंह, राजीव यादव (गोलू राव), अनंत वर्मा, अनुप राय, मानवीर सिंह, पवन सिंह, करन प्रताप, रत्नाकर सिंह, दीपक मौर्य, विनोद पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय, अजीज सिंह, देवेंद्र यादव, रानी दुर्गावती, सुनील यादव तथा पायल ने हार्दिक बधाई दी है। वहीं प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सशक्त दिशा प्रदान करेगी।