दुकान के सामने सर्विस लेन पर खड़ी 30 बाइक का चालान

दुकान के सामने सर्विस लेन पर खड़ी 30 बाइक का चालान

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही।

जंगीगंज। यातायात माह के दौरान तमाम जागरूकता अभियान और चेकिंग अभियान के बावजूद लोग मनमानी से बाज नहीं आते है। जिसकी वजह से आये दिन दुर्घटनाये भी होती है। सोमवार को यातायात प्रभारी अनिल सिंह के नेतृत्व में जंगीगंज बाजार में वृहद चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां जंगीगंज में स्थित एक कपड़े दुकान के सामने सर्विस लेन पर खड़ी 30 बाइक का चालान किया गया। चालान की कार्यवाही होने पर लोगों में हड़कंप मच गया। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने दुकानदार से बताया कि सर्विस लेन पर किसी भी ग्राहक की बाइक खड़ा न होने पाए अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। मालूम हो कि जंगीगंज में आये दिन जाम की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ता है लेकिन दुकानदार की मनमानी से आये दिन सर्विस लेन पर बाइक खड़ी रहती है। कई बार दुकानदार को चेतावनी दी गईं लेकिन लापरवाही से बाज नहीं आ रहा है। इसके अलावा जंगीगंज तिमुहानी पर भी एक दर्जन बाइक का चालान किया गया। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि जो भी यातायात के नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जंगीगंज अंडरपास में लगी दुकान और सर्विस लेन पर लगी दुकानों को भी हटाने का निर्देश दिया गया। इस कार्यवाही से जंगीगंज बाजार में हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर यातायात प्रभारी अनिल सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार, देवचंद, कांस्टेबल विकास सिंह मौजूद रहे।