थाना पहाड़ी पुलिस टीम ने 01 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 जंग बहादुर सिंह व उनकी टीम द्वारा वाद सं0 517/2021 अ0सं0 129/21 धारा 452,376,506 भादवि0 के वारण्टी अभियुक्त राजा उर्फ शमसुद्दीन पुत्र साहिबा उर्फ सहाबुद्दीन निवासी दुबारी थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम- 1. उ0नि0 जंग बहादुर सिंह 2. का0 मृत्युन्जय पाण्डेय 3. का0 दीपक सिंह