जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी जिलाध्यक्ष ने की बैठक। दिए निर्देश
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंरघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के जन्मदिन को जनसेवा दिवस को मनाने हेतु जिलाध्यक्ष दर्पण सिंह भदौरिया ने जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक कार्यालय पर जहां पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष दर्पण सिंह भदौरिया ने निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी की स्थापना ही जनसेवा के उद्देश्य से हुई है। वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि कूष्मांडा देवी मंदिर प्रांगण में पदाधिकारियों के द्वारा वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाकर मिष्ठान वितरित होगा। वहीं नगर के घंटाघर चौराहे पर चाय वितरण एवं सचेंडी में मरीजों फल वितरण तथा वृक्षारोपण वही ग्राम गज्जापुरवा बिनौर में मिठाई वितरण सहित संगीत टॉकीज चौराहा पर सुंदरकांड एवं भंडारा के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में पदाधिकारी धूमधाम से जनसेवा कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाने जा रहे है। मुख्य रूप से ऋचा शुक्ला अभिनव सिंह आकाश सिंह सूरज सिंह आलोक पाण्डेय शैलेन्द्र सिंह अंशी सिंह मुन्ना मुख्य आयोजक रहेंगे।