खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने बरोलिया के गौआश्रय स्थल का निरीक्षण किया दिया आवाश्यक दिशा निर्देश

खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने बरोलिया के गौआश्रय स्थल का निरीक्षण किया दिया आवाश्यक दिशा निर्देश

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी सिरौलीगौसपुर के साथ गौआश्रय स्थल बरोलिया का निरीक्षण किया। खंण्ड विकास अधिकारी एवं उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने गुरुवार को गौआश्रय स्थल का निरीक्षण किया और बताया कि गौआश्रय स्थल में 266 गोवंश हैं मौके पर 75कुन्टल भूसा दाना 12,50 कुन्टल हरा चारा करीब 50कुन्टल उपलब्ध पाया गया है गौशाला में पडी खाद को बेंचकर ओ एस आर खाते में पैसा जमा करवाने के निर्देश सम्बंधित ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। गौशाला में जल भराव नहीं है।इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कोआपरेटिव आशीष वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव आदि पशू स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।