सपा मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के वरिष्ठ समाजवादी नेता प्रमोद कुमार रावत नन्हा को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति एंव प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद कुमार रावत नन्हा को मजदूर सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। सपा नेता अनिल कुमार नीरवंशी, दिनेश कुमार रावत सर्वेश कुमार रावत,बजरंग यादव,विनय कुमार रावत रामधन यादव, ओमप्रकाश यादव अजय कुमार रावत एडवोकेट, साहेब शरन रावत सोहनलाल गौतम आदि ने प्रदेश अध्यक्ष मजदूर सभा धनीलाल श्रमिक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया है।









