आंगनवाड़ी कार्यकत्री की नदी में डूबने से मृत्यु, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

आंगनवाड़ी कार्यकत्री की नदी में डूबने से मृत्यु, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी रूद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत ईश्वरपुरा में आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यरत शोभा देवी (45) पत्नी स्वामी रतन, निवासी ग्राम पचलड़ी, की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका शव मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नकईल में बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही मदनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी। परिजनों के अनुसार शोभा देवी बुधवार को अपराह्न लगभग 5 बजे घर से निकली थीं। साढ़े पांच बजे के करीब उन्हें पचलड़ी डीह चौराहे पर देखे जाने की बात बताई जा रही है। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, इसी दौरान बृहस्पतिवार को दोहपर करीब 12 बजे नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में शोक का माहौल है।