2027 विधानसभा चुनाव के खेवनहार होंगे डॉ. संजय निषाद – अजय सिंह

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।
देवरिया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय सिंह का बयान इन दिनों सियासी गलियारों में हलचल मचाए हुए है। जगह-जगह लगे पोस्टरों और सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री में उन्होंने कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद को “2027 विधानसभा चुनाव का असली खेवनहार” बताया है। देवरिया के एक निजी मैरिज हॉल में आयोजित संगठनात्मक बैठक के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे इस मुद्दे पर सवाल किया तो अजय सिंह ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा –“निश्चित रूप से डॉ. संजय कुमार निषाद 2027 विधानसभा चुनाव में असली खेवनहार होंगे। पार्टी का जनाधार तेजी से मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जनता तक पहुँच बना रहे हैं।”अजय सिंह के इस बयान के बाद क्षेत्रीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। समर्थकों में जहां उत्साह की लहर दौड़ गई है, वहीं विपक्षी खेमों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि 2027 के चुनाव से पहले इस तरह के बयान निषाद पार्टी की रणनीति और भविष्य की राजनीतिक दिशा को संकेत कर रहे हैं।देवरिया में अजय सिंह का यह बयान अब राजनीतिक सरगर्मियों को और तेज करने वाला साबित हो रहा है