संगीत आश्रम में लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न
निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी। देवरिया। प्रयाग संगीत समिति द्वारा संचालित पंडित ठाकुर चौबे संगीताश्रम, ग्राम पुरवा मेहड़ा में गायन, वादन और नृत्य की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। इस परीक्षा में देवरिया, रुद्रपुर, बरहज, गोरखपुर, चौरीचौरा, गोपालगंज और पिंडी के कुल 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का निरीक्षण वरिष्ठ संगीतज्ञ नर्वदेश्वर तिवारी, लोक गायक राम प्रताप चौहान और राजू परदेशिया ने किया। प्रबन्धक नित्यानंद ने बताया कि परीक्षा सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई और सभी विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से संगीत और नृत्य की महत्ता को दर्शाया। उन्होंने शिक्षकों, परीक्षकगण और अभिभावकों का धन्यवाद भी व्यक्त किया। इस दौरान अनुज पाण्डेय, सौम्या पाण्डेय, शिखा पाण्डेय, प्रज्ञा तिवारी, विपिन चौहान, तान्या तिवारी, पल्लवी तिवारी, आरोही गौर, शैलेन्द्र गौर, डा. वृजेन्द्र गौर, रीत शैल, अजय कुमार, धीरज यादव, गुलशन कुमार, सूर्य प्रताप मणि तिपाठी, आशनारायण मिश्र, गोलू कुमार, गिरिजेश कुमार जायसवाल और सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी शामिल रहे।