राष्ट्रीय अविष्कार अभियान क्विज में अंशिका प्रथम

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान क्विज में अंशिका प्रथम

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी। गौरीबाजार (देवरिया)। ब्लाक संसाधन केंद्र पर बुधवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत जूनियर विद्यालयों के छात्रों की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बागापार की अंशिका पटेल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सफल रहे पांच विद्यार्थियों का चयन जिलास्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए किया गया है। क्विज प्रतियोगिता में यूपीएस अकटहा के दयाशनंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि यूपीएस लबकनी की निशा मौर्या तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं परिषोतिमा की खुशी मौर्या, इंदुपुर की अमृता राजभर, विनायक की आशा कुमारी, पिपराधन्नी के अभिमन्यु मौर्या व ओमशक्ति, तथा बागापार के अनुज टॉप-टेन में शामिल रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्र ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय अविष्कार अभियान का उद्देश्य बेसिक विद्यालयों के छात्रों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और नवाचार की भावना विकसित करना है। क्विज प्रतियोगिताओं और शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को विज्ञान व गणित के प्रति रुचि लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में एआरपी हीरालाल, नवीन कुमार, मारुतिनंदन मिश्र, ज्ञानेश यादव, वंदना सिंह, गौरव द्विवेदी, नम्रता त्रिपाठी, सत्यप्रकाश, गौरांगी राव, दिप्ती गुप्ता, स्मिता मल्ल, शंशाक सिंह, राज किशोर सिंह, परमात्मा सिंह, अमित मिश्रा, ब्रजेश भारती, नंदिता राय सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।