लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोरख नाथ दुबे के साथ विहार के प्रदेश महासचिव पंकज पांडेय ने पारिजात धाम बरोलिया में दर्शन पूजन कर विश्वमानव कल्यांण की कामना किया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान के प्रदेश महासचिव पंकज पांडेय ने महाभारत कालीन पारिजात वृक्ष के दर्शन पूजन कर अपने को धन्य किया। तत्पश्चात लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव ने पत्रकारों से कहा कि अभी तक महाभारत कालीन पारिजात वृक्ष के बारे में सुनता ही था आज दर्शन पूजन कर अपने को कृतार्थ महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि लोकजनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश में बूथ स्तर पर 10 युवा और मार्गदर्शकों की नियुक्ति करके लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास को जमीनी स्तर पर मजबूत कर उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान जी के हाथों को मजबूत करने का जिम्मा हम लोगों को सौंपा गया है।जिसे हम साकार करनें हेतु गांव कस्बा, ब्लाक, तहसील,एंव जिला स्तर पर पार्टी की संगठनात्मक बैठकें करके पार्टी का कुनबा बढा रहे हैं।इस मौके पर उतर प्रदेश के प्रभारी गोरख नाथ दुबे,सुधांशू मिश्रा, धनंजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।









