बीती रात तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम अल्पी पुरवा मजरे शेषपुर टुटरु में अज्ञात कारणों से लगी आग हजारों रुपये का सामान गृहस्थी जल कर राख
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।बीती रात तहसील क्षेत्र के अल्पी पुरवा मजरे शेषपुर टुटरु गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक छप्पर और घरेलू सामान जल कर राख हो गया सूचना पर पंहुची फायर ब्रिगेड की गाडी ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पंहुचे तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने सभी अग्नि पीड़ित परिवारों को खाद्यान दाल नमक के अतिरिक्त तिरपाल पन्नी, कम्बल आदि सहायता प्रदान की है। बीती रात करीब 1,30 बजे क्षेत्र के ग्राम अल्पी पुरवा मजरे शेषपुर टुटरु में अज्ञात कारणों से लगी आग में रिंकू पुत्र रामकेश,पिन्टू पुत्र रामकेश दीपू पुत्र रामकेश,विजय कुमार पुत्र छन्नू लाल,अजय कुमार पुत्र छन्नू लाल,पवन कुमार पुत्र गिरधारी गौतम के घर आग में जल कर घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के रामसनेही आदि ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों की मदद के लिए तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा राजस्व टीम के साथ अल्पी पुरवा गांव पंहुच कर अग्नि पीड़ित परिवारों को चावल गेहूं दाल नमक तिरपाल,पन्नी,कम्बल आदि सहायता दी है।इस मौके पर नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक प्रेमचन्द्र , लेखपाल अवधेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।









