सपा जिलाध्यक्ष ने कहा संविधान सिर्फ दस्तावेज नहीं सामाजिक बराबरी का आधार

69 वे परिनिवा॔ण दिवस पर याद किए गए डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा संविधान सिर्फ दस्तावेज नहीं सामाजिक बराबरी का आधार

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। जनपद में शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिलेभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम, गोष्ठियां और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें बाबा साहेब के संघर्ष, विचार और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने डॉ. अंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की। जनपद की विधानसभा 227 महरौनी सिघंई मेरिज गार्डन में कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारतीय समाज को आधुनिक, लोकतांत्रिक और समानता आधारित ढांचे में खड़ा करने का मार्गदर्शक ग्रंथ है, जिसे सुरक्षित रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। इसी दौरान समाज सेवी हिमांशु राजा सैदपुर, अमर चंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष महरोनी नीलेश झा, सहित तमाम सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व पुलिस बल रहा मौजूद।