ढकवा गांव के अग्नि पीड़ितों को एस डी एम अनिल कुमार सरोज राजस्व टीम के साथ राहत सामग्री दी

ढकवा गांव के अग्नि पीड़ितों को एस डी एम अनिल कुमार सरोज राजस्व टीम के साथ राहत सामग्री दी

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।‌ सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।ढेखवा गांव में गुरुवार की दोपहर में लगी आग से पाँच छप्परनुमा मकान जल गए थे शुक्रवार को आग से हुए नुकसान का जायजा लेने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज और खंड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता पहुंचे। उन्होंने अग्निपीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा लेखपाल महेंद्र जयसवाल के साथ गांव का दौरा किया। उन्होंने अग्निपीड़ित जसकरण और उनके चार बेटों इन्द्रसेन, ब्रजमोहन, कमलेश और रमेश के परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने लेखपाल महेंद्र जयसवाल को मौके पर हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। दोपहर में खंड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता भी ढेखवा गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और कहा कि प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने सरकारी योजनाओं के तहत हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।भीषण आग लगने से एक ही परिवार के पांच छप्परनुमा मकान जलकर राख हो गए थे। घरों में रखा राशन, जेवर, कपड़े और गृहस्थी का सारा सामान जल गया। एक भैंस का पड़वा भी झुलस गया था। पीड़ितों ने बताया कि आग से उनका सब कुछ नष्ट हो गया, केवल तन के कपड़े ही बचे।प्रशासन की ओर से राहत सामग्री और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने बताया कि लेखपाल द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ित परिवारों के लिए राशन, तिरपाल और कंबल की व्यवस्था कर दी गई है, और अन्य सहायता के लिए कार्रवाई की जा रही है।लेखपाल महेंद्र जयसवाल ने बताया कि आग लगने से बैंक पासबुक सहित कई जरूरी कागजात जल गए हैं। खाते की जानकारी बैंक से निकलवाकर जल्द ही आर्थिक सहायता और प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सभी सहायता के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे तहसीलदार को प्रेषित किया जाएगा।