मड़ावरा, साढूमल में भक्तिभाव से विसर्जित हुए जवारे: महाप्रसाद वितरण में सैकड़ों लोगों ने लिया भाग

मड़ावरा, साढूमल में भक्तिभाव से विसर्जित हुए जवारे: महाप्रसाद वितरण में सैकड़ों लोगों ने लिया भाग

निष्पक्ष जन अवलोकन। अखिलेश कुमार

ललितपुर।

                     मड़ावरा, साढूमल में भक्तिभाव से विसर्जित हुए जवारे: महाप्रसाद वितरण में सैकड़ों लोगों ने लिया भाग।

            ललितपुर के मड़ावरा तहसील क्षेत्र के ग्राम साढूमल में श्रद्धालुओं द्वारा नवमी पर जवारे बड़े ही उत्साह के साथ विसर्जित किए। इस दौरान भाजपा के सेक्टर संयोजक ने महा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि नवरात्रि के प्रथम दिन पर भक्त श्रद्धा,भक्ति, और भावना से आस्था के जवारे बोए जाते रहे हैं जिसके क्रम में गांव में गत वर्ष की भांति इस बार जवारे बोने का आयोजन किया गया था जहा आठ दिन तक भक्त आराधना करते हैं और नवमी पर बुंदेली भजन - कीर्तन और देवी गीतों के गायन के साथ जवारे मंदिरों में ले जाए गए। जहां पूजा अर्चना के बाद जवारे अर्पित किए गए। रास्ते में भाजपा के सेक्टर संयोजक विक्रम सिंह तोमर ने महा प्रसाद वितरण का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ में सुहागिनों, माताओं, बहिनों को मां शारदा का आशीर्वाद स्वरूप श्रंगार का सामान भेंट किया गया।