चित्रकूट पुलिस ने 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरूण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली कर्वी व थाना भरतकूप पुलिस द्वारा 01-01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उ0नि0 अनिल कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी सीतापुर थाना कोतवाली कर्वी आरक्षी मय हमराह आरक्षी अनुज यादव, आरक्षी रवीन्द्र कुमार द्वारा मु0न0 117/2023 धारा 125(3) द0प्र0सं0 के वारंटी अभियुक्त केदार पुत्र हरीप्रसाद निवासी कपसेठी चौकी सीतापुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। उ0नि0 बलवन्त यादव थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट मय हमराह आरक्षी शैलेन्द्र सिंह, आरक्षी संदीप लोधी द्वारा मु.स.80/24 धारा 354/323/504/506 भादवि के वारंटी अभियुक्त बब्लू उर्फ महेंद्र प्रताप पुत्र रामेश्वर निवासी टिटिहरा रोड भरतकूप थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।