सैदपुर से बरमान घाट के लिए 200 पदयात्रियों का जत्था रवाना मकर संक्रांति पर करेंगे नर्मदा स्नान

पदयात्रा के रवानगी के समय ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया और सुखद यात्रा की कामना की।

सैदपुर से बरमान घाट के लिए 200 पदयात्रियों का जत्था रवाना मकर संक्रांति पर करेंगे नर्मदा स्नान

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। महरौनी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सैदपुर के धर्म और आस्था की नगरी से 8 जनवरी मां नर्मदा के जयकारों के साथ भव्य पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। ग्राम पंचायत सैदपुर में स्थित श्री श्री 1008 श्री रामराजा मन्दिर से गुरुवार की सुबह भारी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए। यह पदयात्रा समाजसेवी दीवान हिमांशु राजा लोधी के नेतृत्व में निकाली जा रही है, जो 14 जनवरी को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बरमान घाट पहुंचेगी। वहां सभी श्रद्धालु मां नर्मदा के पावन जल में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। क्षेत्र के कई गांवों की भागीदारी रही मौजूद इस पदयात्रा में सैदपुर के साथ-साथ उल्दाना, जालंधर, पहाड़ी, विरौदा, डोगरा और परौला सहित आसपास के क्षेत्रों के लगभग 200 श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा में पुरुषों के साथ महिलाएं भी पूरे उत्साह के साथ भजन-कीर्तन करते हुए चल रही हैं। आयोजक मंडल और सहभागी। यात्रा के सफल आयोजन में मनोरमा सिंह लोधी, मानवेंद्र सिंह लोधी, सिद्धांत सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह लोधी, कृष्ण प्रताप सिंह लोधी, कार्तिक, अमोल सिंह लोधी (पहाड़ी वाले), सुमिरन सिंह लोधी, चंद्रभान सिंह लोधी, सत्यम सिंह, राजपाल सिंह लोधी, हरपाल सिंह लोधी और साहब सिंह लोधी का विशेष सहयोग रहा है।