फतेहपुर में 2.34 करोड़ की गौशाला का भूमि पूजन, निराश्रित गोवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

कटघरा लहसी में विधायक साकेंन्द्र प्रताप वर्मा ने किया शुभारंभ, किसानों को फसलों के नुकसान से मिलेगी

फतेहपुर में 2.34 करोड़ की गौशाला का भूमि पूजन, निराश्रित गोवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल

फतेहपुर (बाराबंकी)। नगर पंचायत फतेहपुर क्षेत्र के कटघरा लहसी में शनिवार को 2 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गौशाला का भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक साकेंन्द्र प्रताप वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान के लिए गंभीर और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गौशाला के निर्माण से बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, जिससे किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान में कमी आएगी। साथ ही यह परियोजना पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी।

विधायक ने आगे कहा कि सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के समग्र व संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। फतेहपुर नगर पंचायत में सड़क, जल निकासी, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए भविष्य में भी हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शील रत्न मिहिर, जिला मंत्री रजनीश कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष करुणा शंकर शुक्ला, रंजीत कुमार लोधी, महंत हेमंत दास, टीनू जैन, दयाशंकर जोशी, राकेश गुप्ता, विजय गुप्ता, रामचंद्र वर्मा, सतीश कुमार और प्रांजल सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पंचायत की ईओ संध्या मिश्रा, अधिकारी-कर्मचारी आफताब आलम तथा बड़ी संख्या में नगरवासी और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन अंशुमान मिश्रा ने किया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। भूमि पूजन के उपरांत अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।