बाराबंकी में टंडन बेकरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बाराबंकी में टंडन बेकरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। बीती देर रात शहर के छाया चौराहा स्थित प्रसिद्ध टंडन बेकरी में आग लगने से लाखों रुपये की खाद्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार, देर रात बेकरी के बगल में रहने वाले लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा और तुरंत बेकरी मालिक को सूचना दी। बताया जाता है कि जब तक दुकान स्वामी मौके पर पहुंचे और फायर सर्विस को बुलाया गया, तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। गनीमत यह रही कि आग अन्य दुकानों तक नहीं पहुंच सकी। अग्निशमन विभाग ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया।