समरसता खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन
निष्पक्ष जन अवलोकन। रामशंकर वर्मा। रामनगर बाराबंकी। आपसी भाईचारा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ग्राम लैन में समरसता भोज का आयोजन किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के भारी तादाद में लोगों ने सहभागिता की बुधवार को ग्राम पंचायत लैन में भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य अजय गुप्ता ने अपने निज निवास पर समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया,जिसमें भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री नानक दीन भुर्जी पूर्व विधायक शरद अवस्थी पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह वरिष्ठ भाजपा नेत्री अलका मिश्रा बूथ अध्यक्ष शिवमंगल पाठक ग्राम प्रधान राजन तिवारी राजेश अवस्थी उमेश मिश्रा बीडीसी मनोज वर्मा अनिल,राजेश अवस्थी शीतला प्रसाद बाजपेई डॉ गुरवचन वर्मा मोनू सहित भारी संख्या में क्षेत्र के सभ्रांतजनों ने पहुंच कर खिचड़ी का आनंद लिया।