संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में 782 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई एंव सी एम एस डाक्टर ए के प्रियदर्शी की अध्यक्षता में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 782 नये पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई है।अधिक तर मरीज बुखार जुकाम हडडी रोग स्वांस तथा डायरिया इत्यादि बीमारियों से ग्रसित मरीजों को ओ पी डी में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया एंव दवायें दी। तत्पश्चात सी एम एस डाक्टर ए के प्रियदर्शी की अध्यक्षता एंव अधीक्षक डाक्टर इकबाल के संयोजन में चिकित्सक,ए एन एम नर्स एंव स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक हुई। अधीक्षक डाक्टर इकबाल ने चिकित्सकों से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने,तथा स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया जो भी स्वास्थ्य कर्मी जिस भी पद पर नियुक्त है अस्पताल का नाम आगे बढ़ाने के लिये हम सभी को मरीजों के साथ अच्छे से पेश आने उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या करने से संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर का नाम आगे बढेगा।इस मौके पर डाक्टर गौरव कृष्ण, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर नीरज वर्मा, डाक्टर नेमश्री सोनकर, डाक्टर शिखा विनायक एंव समस्त स्टाफ मौजूद रहा। तत्पश्चात चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने अधीक्षक डाक्टर इकबाल को उनके 48 वें जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।









