सड़क सुरक्षा जन जागरुकता अभियान का आयोजन। सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। रणविजय सिंह

सड़क सुरक्षा जन जागरुकता अभियान का आयोजन। सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। रणविजय सिंह

सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। रणविजय सिंह 

निष्पक्ष जन अवलोकन 

दिव्यांश प्रताप सिंह 

फतेहपुर: पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप सिंह एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री पंकज यादव निर्देशानुसार वर्टिस इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट त्रिवेणी संगम हाइवे प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य रणविजय सिंह की उपस्थित मे सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपाल गंज फतेहपुर में किया गया। इस मौके पर सीएसआर मैनेजर फिरोज़ ख़ान ने उपस्थित छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का सजग और जिम्मेदार होना आवश्यक है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राजस्थान सरकार राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता फिरोज़ खान ने कहा हमें धैर्य रखकर वाहन चलाना चाहिए बल्कि हमारा फर्ज़ है कि लोगों को दुर्घटना के शिकार होने से बचाएं। सुरक्षा नियमों से समझौता हानिकारक हो सकता है। यातायात नियमों का पालन करे। इस मौके पर रणविजय सिंह ने कहा कि दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट सीट बेल्ट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें हमारी प्राथमिकता सड़क दुर्घटना मुक्त उत्तर प्रदेश की जिससे आम जन सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक हो सके। इस मौके पर आभार सर्वोदय इंटर कालेज के व्याख्याता दिनेश कुमार सैनी द्वारा माना गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल स्टाफ सहित रूट पेट्रोलिंग टीम उपस्थित रही