वृद्धाश्रम में भोजन व वस्त्र वितरण, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

निष्पक्ष जन अवलोकन

वृद्धाश्रम में भोजन व वस्त्र वितरण, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

बदायूं/बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में शनिवार को गांव अक्षय तोमर पुत्र राजीव सिंह तोमर ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर मानवता की मिसाल पेश की। आश्रम में निवास कर रहे सभी वृद्धजनों को भोजन कराकर वस्त्र वितरित किए गए तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजीव सिंह तोमर ने आश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा, विवेक राठी, अनूप जैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. किशनपाल सिंह, देवेंद्र तोमर, उदय सिंह, संजीव, सुरजीव, वीरेंद्र पाल, इंद्रपाल, अर्जुन सिंह, श्याम बहादुर, नीटू तोमर, राजेश तोमर, मोहित, अभिषेक भाटी, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, दीपक चौहान, भानू चौहान, मुनेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।