वर्ष 2025 में कालपी के विद्युत जल संस्थान तथा पालिका के इंजीनियरों के जमकर हुए स्थानांतरण
निष्पक्ष जन अवलोकन मनीष सिंह जादौन कालपी (जालौन)वित्तीय वर्ष 2025 शासकीय विभागो के इंजीनियरों के स्थानांतरण के लिए खूब याद किया जाएगा। इस साल विद्युत विभाग के तीन उपखंड अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए। पिछले 4 वर्षों से कालपी के उपखंड अधिकारी रहे इंजीनियर आदर्श राज का तबादला बदायूं के लिए हो गया। इस वजह से कुठौंद की एसडीओ ने दिनांक 20.06.2025 को कालपी में चार्ज संभाला। पांच दिनों के बाद मेरठ से स्थानांतरित होकर आए धर्मेंद्र सिंह सचान ने 20.6.2025 को पदवार ग्रहण किया। इसी क्रम में विद्युत सबस्टेशन कालपी महेवा के अवर अभियंता जितेंद्र देव का तबादला झांसी हो जाने के उपरांत राहिया सब स्टेशन के अवर अभियंता सत्य प्रकाश ने पदभार ग्रहण किया।जल संस्थान कालपी इकाई में भी वर्ष 2025 में इंजीनियर वासित अली ने पदभार ग्रहण किया। नगर पालिका परिषद कालपी में प्रभारी अवर अभियंता का चार्ज संभालने वाले इंजीनियर बृजेंद्र सिंह का मूल विभाग लोक निर्माण विभाग खंड 3 में पहुंच गए। उनके स्थान पर देवरिया जनपद निवासी इंजीनियर प्रवीण कुमार मौर्य की पालिका में अवर अभियंता के पद पर स्टार्ट पोस्टिंग हो गई।