वन देवी आश्रम में हुआ विशाल भंडारा
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। धार्मिक नगरी चित्रकूट के हनुमान धारा रोड स्थित वन देवी आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन कानपुर निवासी महेश तिवारी द्वारा किया गया। इस मौके पर भजन भजन कीर्तन के साथ ही हवन यज्ञ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में जिले के उद्योगपति एवं समाजसेवी विवेक अग्रवाल सभासद शंकर यादव जग पालक , कानपुर निवासी सुरेंद्र यादव, श्याम सिंह यादव, करूणेश, जगत यादव और उनकेसुभाष चंद्र कौन है बढ़ चढ़कर धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत किया, भंडारे मे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, जो संत महंत भंडारा प्रसाद में रहे उन सभी को दक्षिणा श्रीमती संतोष तिवारी द्वारा प्रदान की गयी। पुजारी ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान कानपुर निवासी महेश तिवारी ने आश्रम में दो विशाल कमरों का निर्माण कराकर बहुत ही पुनीत कार्य किया है। अनुष्ठान के दौरान कमरों का लोकार्पण भी किया गया।चित्रकूट परिक्षेत्र के तमाम संत महंत इस भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नौबस्ता कानपुर के श्याम सिंह यादव द्वारा तैयार किए गए राधेश्याम पंचांग का सभी विशिष्ट जनों ने विमोचन भी किया। वन देवी आश्रम में जय जय सीताराम की गूंज रही बताया जाता है कि यह स्थान बहुत ही प्रसिद्ध है और मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली वन देवी विख्यात हैं। यहां माता सीता के चरण चिन्ह है यहां जो लोग अपनी मन्नते पूरी श्रद्धा भाव भक्ति से मानते हैं उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां पर वर्ष 1975 से लगातार श्री सीताराम धुन चल रही है।