बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को ग्राम न्यायालय सिरौलीगौसपुर के न्यायाधीश कमलकांत तिवारी व उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह ने शपथ दिलाई

बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को ग्राम न्यायालय सिरौलीगौसपुर के न्यायाधीश कमलकांत तिवारी व उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह ने शपथ दिलाई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बार भवन सिरौलीगौसपुर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष समेत समस्त पदाधिकारी व प्रशासनिक सदस्य, सामान्य सदस्यों को ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश कमलकांत तिवारी, उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह,नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। गुरुवार को बार भवन सिरौलीगौसपुर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष काशी प्रसाद द्विवेदी, मंत्री रामहृदय यादव, कोषाध्यक्ष रमाकांत वर्मा, उपाध्यक्ष प्रथम अवधेश प्रसाद यादव, राजेश बक्श दास द्वितीय, बालचंद्र तृतीय,,संयुक्त मंत्री राजीव वर्मा, पुत्तीलाल,मो0 वासिफ तथा प्रशासनिक सदस्य व सामान्य सदस्यों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष शिव वरदान सिंह,महन्त दीपक दास, प्रहलाद कुमार वर्मा,बाबा विनोद कुमार मिश्रा तथा एल्डर्श कमेटी के अध्यक्ष बहोरी प्रसाद शुक्ला,सत्यनाम वर्मा जगदेव प्रसाद रावत विनोद कुमार सिंह, मुरारी शरण दीक्षित के अलावा पूर्व अध्यक्ष रामप्रसाद वर्मा, कालीप्रसाद यादव, अब्दुल अहद एडवोकेट राना प्रताप सिंह राहुल शुक्ला एडवोकेट सुशील कुमार गुप्ता पुरुषोत्तम कुमार लवकुश कनौजिया लौकेश रावत धनलाल रावत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।संचालन सनातन सिंह ने किया।