नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को प्रवेश पत्र जारी

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, दैलवारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 11 में पार्श्व प्रवेश लेटरल एंट्री हेतु परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व प्रवेश परीक्षा लिस्ट 2026 का आयोजन आगामी 7 फरवरी 2026, दिन शनिवार को किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य ने सूचित किया है कि परीक्षा दैलवारा स्थित नवोदय विद्यालय केंद्र पर ही आयोजित होगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। समय का रखें विशेष ध्यान परीक्षा के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है: कक्षा 9: सुबह 11:15 बजे से दोपहर 01:45 बजे तक। कक्षा 11: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षार्थियों को सुबह 10:00 बजे तक केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में सुबह 10:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ लाएं ये जरूरी दस्तावेज अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने साथ निम्नलिखित सामान लाना अनिवार्य है: डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र एडमिट कार्ड पहचान पत्र: आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र या सरकार द्वारा सत्यापित कोई फोटो पहचान पत्र। लेखन सामग्री: केवल नीला या काला बॉल पेन।