बडे बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर अपने को कृतार्थ किया

बडे बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर अपने को कृतार्थ किया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के साप्ताहिक मंगलवार मेला में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों सतनामी श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। मंगलवार की ब्रह्ममुहुर्त से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु बडे बाबा की जय के जयकारे लगाते हुए कोटवाधाम चतुर्दिक गुंजायमान करते हुए अभरन सरोवर में डुबकी लगाकर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर अपने को कृतार्थ किया। तत्पश्चात महन्त विशाल दास, अमान दास, सोनी दास, राजेश दास, फलाहारी बाबा, राजकुमार तिवारी, पुंजारी भोलादास, छन्नू महराज आदि से आर्शीवाद प्राप्त किया।