थाना पहाड़ी पुलिस ने बलात्कार के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना पहाड़ी पुलिस ने बलात्कार के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्याम देव सिंह व उनकी टीम द्वारा बलात्कार के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। संक्षिप्त विवरण- उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.12.2025 को एक वादी द्वारा थाना पहाड़ी में सूचना दी गयी कि अभियुक्त लोटन पुत्र राजाभइया द्वारा वादी की पुत्री उम्र 17 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाना । इस सूचना पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 227/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। आज दिनाँक 18.12.2025 को उ0नि0 श्याम देव सिंह व उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त लोटन पुत्र राजाभइया उपरोक्त को चौरा मोड़ थाना पहाड़ी से गिरफ्तार किया गया। विवेचना के क्रम में माननीय न्यायालय के समक्ष पीडिता के बयान अन्तर्गत धारा 183 बीएनएसएस व पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से कम होने के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम- 1.उ0नि0 श्याम देव सिंह 2.आरक्षी सचिन यादव