गत दिवस सडक दुर्घटना में घायल प्रधान को ए डी ओ पंचायत सचिव आदि देखने संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पंहुचे

गत दिवस सडक दुर्घटना में घायल प्रधान को ए डी ओ पंचायत सचिव आदि देखने संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पंहुचे

निष्पक्ष जन अवलोकन जितिन रावत।। सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के तारापुर गुमान पंचायत के ग्राम प्रधान पंकज कुमार यादव दादरा के पास सडक दुर्घटना में घायल हो गये थे जिनका संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा, सतीश वर्मा, मनीष शुक्ला, सुरेश चंद्र यादव, देवेन्द्र कुमार, तेजभान विवेक कुमार आदि ग्राम सचिव तथा प्रधान संघ के अध्यक्ष विकेश वर्मा जसवन्त यादव आदि अस्पताल पंहुच कर पंकज यादव का हाल चाल जाना एंव शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना किया है।