खरसेडा गौशाला पहुंची सीडीओ ने गौ माता की पूजा कर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

खरसेडा गौशाला पहुंची सीडीओ ने गौ माता की पूजा कर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश
खरसेडा गौशाला पहुंची सीडीओ ने गौ माता की पूजा कर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

निष्पक्ष जन अवलोकन। ।शिवसंपत करवरिया । चित्रकूट ।विकासखंड पहाड़ी की ग्राम सभा खरसेडा स्थित गौशाला में बुधवार को पहुंची मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर एवं ग्राम प्रधान लवदीप शुक्ला ने गोवर्धन पूजा पर गौ माता की पूजा अर्चना कर त्यौहार मनाया इस अवसर पर गौ माता की विशेष पूजा अर्चना की गई चित्रकूट मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने गायों की पूजा की और उन्हें गुड़ चना हरा चारा खिलाया ग्राम प्रधान लवदीप शुक्ला ने गोवर्धन पर्वत के महत्व पर अपने विचार व्याप्त किया इसके बाद चित्रकूट मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने जिला पशुधन अधिकारी सुरेश पांडेय ,खंड विकास अधिकारी पहाड़ी संजय पांडेय, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, एडियो पंचायत पहाड़ी भूपेंद्र द्विवेदी, डॉ वीरेंद्र सिंह प्रधान पति मेहरबान प्रताप सिंह प्रधान तौरा दिनेश प्रधान पति पनौटी रामगनेश याज्ञिक प्रधान बाबूपुर सभी उपस्थित लोगों को गोवर्धन पूजा की बधाई दी और बताया कि गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण द्वारा इंद्रदेव के अभियान को तोड़ने और ब्रज वासियों को भारी वर्षा से बचने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाने की लीला की याद में मनाई जाती है पौराणिक कथा के अनुसार इंद्रदेव ने क्रोधित होकर ब्रज पर मूसलाधार वर्षा की थी जिसे रोकने के लिए स्वयं भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर बृजवासियों और उनके पशुओं को आश्रय दिया तब से इस दिन लोग गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा करते हैं और अन्नकूट कई प्रकार के व्यंजनों का भोग का आयोजन करते हैं भगवान कृष्ण ने ब्रज वासियों को 7 दिन तक आश्रय देने के बाद प्राकृति के सम्मान का संदेश दिया था यह पूजा प्रकृति और गोधन और पशुधन को दर्शाती है