क्षत्रिय स्वाभिमान को नई ऊर्जा देंगे मणिन्द्र सिंह मोनू, बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष

क्षत्रिय स्वाभिमान को नई ऊर्जा देंगे मणिन्द्र सिंह मोनू, बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।

 रुद्रपुर। विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर रह चुके समाजसेवी मणिन्द्र नारायण सिंह ‘मोनू’ को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा देवरिया का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की संस्तुति एवं प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के अनुमोदन पर, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू सिंह’ और जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत द्वारा किया गया। मूल रूप से द्वाबा क्षेत्र के सचौली पटवनिया गांव निवासी मणिन्द्र सिंह ‘मोनू’ छात्र जीवन से ही संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रसंघ अध्यक्ष व महामंत्री के रूप में कार्य किया और तत्पश्चात भाजपा युवा मोर्चा में जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक नेतृत्व की भूमिका निभाई। वर्तमान में वे रुद्रपुर कस्बे में निवास करते हैं। उनके मनोनयन से क्षत्रिय समाज में एकजुटता और स्वाभिमान की भावना को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मणिन्द्र सिंह के मनोनयन पर एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, वैभव सिंह, ऋषि कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, दिलीप जायसवाल, संजय कुमार गुप्त, तेज प्रताप और राजू सिंह सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दीं।