सडक दुर्घटना में दो युवक घायल संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में चल रहा है उपचार
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर ।थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के दरिगापुर में एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में किया जा रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना तब हुई जब दरिगापुर निवासी अमर सिंह लगभग 23 वर्ष और अंकुल लगभग 21 वर्ष रामनगर की ओर से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। बदोसराय-रामनगर मार्ग पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। अमर सिंह के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अंकुल को भी सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगी हैं। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर दरिगापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हाजी मुश्ताक सहित घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।