मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवाद के आदर्शों को अपनाने का संकल्प

गोरखपुर सपा कार्यालय में धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। समाजवादी नेताओं ने उनके विचारों पर चलने और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवाद के आदर्शों को अपनाने का संकल्प
सपा कार्यालय बेतियाहाता में मुलायम सिंह यादव की जयंती पर नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

निष्पक्ष जन अवलोकन 

विभव पाठक

गोरखपुर 

गोरखपुर। समाजवादी आंदोलन के प्रणेता, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षशील जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला।

जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि नेताजी ने गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक न्याय और सादगीपूर्ण जीवनशैली उनका प्रमुख परिचय रहा, जो आज भी हर समाजवादी के लिए प्रेरणा है।

पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पाण्डेय ने कहा कि नेताजी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जन-जन की आवाज थे। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाते हुए कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनका त्याग, निष्ठा और संघर्ष हमें समाज परिवर्तन का मार्ग दिखाता है।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान और अवधेश यादव ने कहा कि नेताजी ने देश की राजनीति में सादगी, दूरदर्शिता और साहस का जो आदर्श स्थापित किया, वह सदैव याद किया जाएगा। उनकी नीति और विचारधारा ने करोड़ों लोगों को आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा दी।

पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी और महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि नेताजी के जाने से भारतीय राजनीति में जो शून्य पैदा हुआ है, उसे भर पाना असंभव है। हम उनके बताए मार्ग पर चलने और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।

इस दौरान प्रमुख रूप से —

ब्रजेश कुमार गौतम, शब्बीर कुरैशी, रामनाथ यादव, डॉ. मोहसिन खान, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, गणेश शंकर पाण्डेय, कबीर आलम, दयाशंकर निषाद, जफर अमीन डक्कु, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, साधु यादव, संजय पहलवान, मिर्जा कदीर बेग, मुन्नीलाल यादव, रामदरश विद्यार्थी, अभिमन्यु यादव, दुधनाथ मौर्य, अखिलेश यादव, धन्नजय सिंह सैथवार, कमलेश यादव, राघवेंद्र तिवारी, राजू, बृजनाथ मौर्य, मैना भाई, रामजतन यादव, नरसिंह यादव, गवीश दुबे, रवि प्रताप यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।