फायरलेस कुकिंग में दिखा हुनर, विदाई में छलके जज्बात

निष्पक्ष जन अवलोकन

फायरलेस कुकिंग में दिखा हुनर, विदाई में छलके जज्बात

बदायूं/बिल्सी। नगर के शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में उत्साह और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में एक ओर कक्षा 7 के विद्यार्थियों के लिए ‘फायरलेस कुकिंग’ प्रतियोगिता आयोजित की गई, वहीं कक्षा 8 के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई। प्रतियोगिता में कक्षा 7 के बच्चों ने बिना आग के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता और पौष्टिकता का ध्यान रखते हुए सैंडविच, स्प्राउट्स चाट, फ्रूट क्रीम और विभिन्न प्रकार के शरबत बनाए। निर्णायक मंडल ने स्वाद, प्रस्तुतीकरण और पौष्टिकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। इसके बाद कक्षा 8 के छात्रों के लिए विदाई समारोह हुआ। जूनियर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सीनियर्स को शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने अनुशासन और कड़ी मेहनत का संदेश देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।