धूमधाम से निकली श्याम निशान गुणगान पदयात्रा

निष्पक्ष जन अवलोकन

धूमधाम से निकली श्याम निशान गुणगान पदयात्रा

बदायूं/बिल्सी । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से भक्त श्री खाटू श्याम जी का निशान लेकर बिल्सी के श्याम भवन जजपुरा स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचे। इस गुणगान पदयात्रा में बिसौली, चंदौसी, बहजोई ,बेहटा गोसाई और उघेती क्षेत्र से सेकडों श्रद्धालु समेत चन्दौसी के पार्थ हॉस्पिटल के समाजसेवी डॉ वीरेश कुमार सिंह भी शामिल हुए ।श्याम निशान गुणगान पद यात्रा श्याम भवन से प्रारंभ हुई और मुख्य बाजार ,बालाजी तिराहा,नखासा, मंडी समिति होती हुई जजपुरा उझानी पहुँची। जहां पहुँचकर सभी भक्तों ने बाबा के दर्शन किये। श्री श्याम पदयात्रा की झलक देखते ही बनती थी । सभी प्रेमी गुलाल अबीर उड़ाते हुए और एक दूसरे के लगाते हुए बाबा के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। श्याम भवन में खाटू श्याम की जोत लेकर निशान का पूजनोत्सव कर निशान पदयात्रा में भक्त शामिल हुए।प्रदीप वार्ष्णेय,निशांत वार्ष्णेय एवं लवकुश सोमानी ने अपने प्रतिष्ठान पर भक्तों का स्वागत किया। श्याम प्रेमी विकास वार्ष्णेय बब्बू भैया ने बताया कि राजस्थान के सीकर जिलें में खाटू में श्याम का मंदिर है। जहां देश विदेश से श्रद्धालु बाबा के दरबार में निशान चढ़ाने जाते हैं। मान्यता के अनुसार महाभारत काल में भीम के पौत्र बर्बरीक को मां दुर्गा के वरदान से तीन बान की शक्ति प्राप्त थी। जिससे क्षण भर में सृष्टि का नाश किया जा सकता था। कृष्ण ने बर्बरीक की परीक्षा लेकर जन कल्याण हेतु शीश का दान मांग लिया। जिसे बर्बरीक ने सहजता से अर्पित कर दिया। कृष्ण ने अपना श्याम नाम और कलियुग मे पूजा जाने का वरदान दिया। इस पदयात्रा में बंगाली बाबू,रजनीश शर्मा,रोहित,राजा बाबू,भविष्य वार्ष्णेय,अंशुल आर ओ ,अर्पित, अर्चित, अविरल,दिनेश वार्ष्णेय डी डी,राजा बाबू,गोपाल वार्ष्णेय, ,मोहित वार्ष्णेय,यतीन्द्र माहेश्वरी, विकास वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय,मनमोहन साही, लवलेश वार्ष्णेय,पंकज वार्ष्णेय,सागर वार्ष्णेय,गौरव वार्ष्णेय सहित सैकड़ों भक्त शामिल रहे।