भा कि यू टिकैत गुट के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया

भा कि यू टिकैत गुट के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन जितिन रावत ।। सिरौलीगौसपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हौंसिला प्रसाद तथा अनिल वर्मा महासचिव मध्यांचल का कस्बा बदोसरांय मे तहसील अध्यक्ष डाॅ रामसजीवन वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष राम प्रताप ने पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात हौंसिला प्रसाद व अनिल वर्मा ने स्वर्गीय रामसेवक यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किन्तूर गांव स्थित कुन्तेश्वरधाम पंहुच कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भा कि यू नेता पारिजात धाम और कोटवाधाम पंहुंच कर दर्शन पूजन किया। भा कि यू के नवनियुक्त अध्यक्ष हौंसिला प्रसाद ने पत्रकारों से कहा कि किसानों की समस्यायों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करवाई जायेगी जिसके लिए आन्दोलन भी किया जायेगा।इस मौके पर जागेश्वर चौधरी,भगौती प्रसाद शिवनारायण,राम उदेश, रायबहादुर, जगजीवन प्रसाद उमेश चन्द्र रिमसिंह राकेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।