भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन द्वारा आठ दिनों 16 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार पुलिस उपाधीक्षक रामनगर ने वार्ता कर धरना समाप्त करा दिया है।
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आठवें दिन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व निरंकार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक रामनगर गरिमा पंत,बी डी ओ संजीव गुप्ता,ए डी ओ पंचायत मनोज मिश्रा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय अजीत विद्यार्थी,तथा कई थानों के प्रभारी बडी संख्या में पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पंहुच कर किसान नेताओं से विधिवत वार्ता कर उनके समस्त 16 विन्दुओं के मांग पत्र पर कार्यवाही का आश्वासन देते हुए अनिश्चितकालीन धरना समाप्त करा दिया गया है।इस मौके पर देवकीनंदन वर्मा, आकाश यादव, तिलक राम गुप्ता, सुहैल अहमद,, मोहम्मद शुऐब,अंशू लाला इन्द्रसेन सिंह,प्रमोद कुमार रावत, रामचन्द्र वर्मा पूर्व प्रधान सहित दर्जनों महिलायें तथा सैकड़ों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।