भाकपा ने राष्ट्रपति को सम्बोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा

निष्पक्ष जन अवलोकन। मनीष सिंह जादौन उरई (जालौन)।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दर्जन भर नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित 11 सूत्रीय मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौपते हुए मांग की है कि उ. प्र. में न्यनतम वेतन समिति का गठन किया जाये जो 26 हजार रुपये से कम न हो, चारों श्रम संहिता को रद्द किया जाये तथा प्रदेश में श्रम कानूनों सुनिश्चित किया जाये, सभी को स्थाई रोजगार मिले तथा संविदा नीति को बंद किया जाये इसके साथ ही पुरानी पेंशन योजना को बहाल किये जाने के अलावा ज्ञापन में अन्य मांगों को भी शामिल किया गया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला मंत्री डा. एम. किशोर गुप्ता, का. विनय पाठक, का. देवेश चौरसिया, का. सुधीर अवस्थी, का. विजय सिंह राठौर, रामशरन जाटव, गंगा सिंह, राजेंद्र वर्मा, कमलसिंह, रविन्द्र आजाद सहित दर्जनों संगठन के लोग उपस्थित रहे।