भदोही में बच्चों के विवाद में महिला देवरानी-जेठानी में मारपीट
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही।
जेठानी ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या। सुरियावां थाना क्षेत्र बवई ग्रामसभा की घटना। मृतका के मायके वालों पर देवरानी को अधमरा करने का आरोप। भदोही। सुरियावां थाना क्षेत्र के बवईं ग्रामसभा में शनिवार को पारिवारिक विवाद में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी होने पर मृतका के मायके वालों ने पहुंचकर मृतका की देवरानी को मारपीट घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सुरियावां थानाध्यक्ष अजीत चौधरी मयफ़ोर्स मौके पर पहुंचे और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जबकि घायल ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक बवईं ग्रामसभा के अनिल बिन्द और रोहित बिन्द की पत्नी के बीच में कई दिनों से बच्चों को लेकर विवाद हो रहा था। और इसी मामले को लेकर शनिवार की सुबह में भी विवाद हो गया जहां दोनों देवरानी और जेठानी ने आपस में मारपीट की। इसी के वजह से क्रोध में आकर अनिल बिन्द की पत्नी सीता देवी (25) ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर लिया, हालात बिगड़ने पर परिजनों ने सीता को हॉस्पिटल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सीता देवी के मायके वाले पहुंचे और सीता के देवरानी ममता बिन्द (26) को मारना पीटना शुरू कर दिया जिससे वह घायल हो गईं और बेहोश हो गईं। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना के जानकारी के बाद सुरियावां थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव मयफाॅर्स पहुंचे और घटना के बाद जुटी भीड़ को हटाकर मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम और घायल ममता को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है। मालूम हो कि मृतका सीता के पति अनिल बिन्द वापी और घायल ममता के पति रोहित बिन्द मुंबई में रहकर काम करते है। गांव में अलग-अलग दोनों की पत्नी और बच्चे रहते है। अनिल बिन्द की मां और दो छोटे भाई अलग रहते है। लेकिन बच्चों के विवाद में हुई घटना से एक महिला की मौत और एक का हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है। मृतक सीता को दो बेटियां और घायल ममता को दो बेटे और एक बेटी है।