ब्लॉक से काटे जाएंगे लगभग पांच हजार मतदाताओं के नाम
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौली गौसपुर बाराबंकी।पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से ब्लॉक के करीब 5000 मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे। स्थानीय विकासखंड की 73 ग्राम पंचायत के सापेक्ष 19684 मतदाता थे। सूची शुद्धिकरण में 13774 सही पाए गए हैं। तहसील के एक आंकड़े के मुताबिक 4988 ऐसे मतदाता हैं। गांव छोड़कर बाहर जाने वाले विवाहित लड़कियां तथा मृतक शामिल हैं। यह आंकड़ा मतदाता सत्यापन के बाद निकला है।