नगर में निकलने वाले पारंपरिक चाचर जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी) आने वाली 4 मार्च को होली पर्व के पर नगर में निकलने वाले पारंपरिक चाचर जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गयी है। कोतवाल अमित सिंह ने पुलिस बल के साथ जुलूस मार्ग का गहन निरीक्षणकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया । नगर का ऐतिहासिक चाचर जुलूस होली के दिन प्रातः 10 बजे मुंशीगंज बाजार(तिराहे) से शुरू होकर महावीरमार्ग,ब्रह्माणी टोला, पचघरा, तहसील चौराहा, जोशी टोला, हसीन तिराहा और मस्तान रोड होते हुए भूरामल बाड़े में समाप्त होगा। निरीक्षण दौरान कोतवाल ने मार्ग की चौड़ाई, संवेदनशील स्थानों, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के बिंदुओं की समीक्षा की।पुलिस प्रशासन ने जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, महिला पुलिस की उपलब्धता,सीसीटीवी निगरानी,बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही, स्थानीय व्यापारियों और आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर मार्ग में किसी संभावित बाधा को पहले से दूर करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे होलीपर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। कोतवाल ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि परंपरागत चाचर जुलूस और होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण ढंग से मनाने गुजारिश की।