दूसरे दिन भी जारी रहा प्रगणको का प्रशिक्षण
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के राजकीय इण्टर कालेज में जन गणना प्रगणकों के प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी रहा । जिला जनगणना प्रभारी अजीत सिंह भारती ने जन गणना प्रगणकों के प्रशिक्षण कक्षों में पंहुच कर जन गणना कार्यों के बाबत विस्तृत रुप से जानकारी दी। एसडीम अनिल कुमार सरोज ने सभी से कहा कि जनगणना पुनीत कार्य है । जिसको अच्छे से करना है। इस मौके पर अनन्त कुमार यादव प्रधानाचार्य, अभिषेक सिंह, आशुतोष वर्मा,शौरभ वर्मा, बृजेश शुक्ला,शिवाजी मिश्रा, सहित आदि मौजूद रहे। संवाद









