भगवान अनंतनाथ व मुनिसुव्रतनाथ के नगर आगमन का प्रथम वार्षिकोत्सव श्रद्धा के साथ संपन्न
निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर बाराबंकी में भगवान अनंतनाथ और भगवान मुनिसुव्रतनाथ के नगर आगमन का प्रथम वार्षिकोत्सव सोमवार को भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर का वातावरण पूरी तरह धार्मिक और भक्तिमय रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्रातःकाल विधि-विधानपूर्वक पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद भगवान की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर छोटे मंदिर होते हुए बड़े मंदिर जी में आकर संपन्न हुई। पालकी यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरे नगर में भक्ति का माहौल बना रहा। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का सुंदर समन्वय देखने को मिला। समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर यशवंत जैन, अतुल जैन, संदीप जैन, मेहुल जैन, वीना जैन, रचना जैन, सुनील जैन, ऋषभ जैन, टीनू जैन, कामना जैन, उमंग जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।









