चौपाल में आई आवास और पेंशन की शिकायतें
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौली गौसपुर बाराबंकी। स्थानीय विकासखंड के दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें आवास और पेंशन से संबंधित 6 शिकायतें आई। मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। पहली चौपाल ग्राम पंचायत बदोसराय के पंचायत भवन में आयोजित की गई। जिसमें वृद्धा पेंशन और आवास से संबंधित कुल चार शिकायत आई ,मौके पर सभी का निस्तारण कर दिया गया है। दूसरी चौपाल मीरापुर गांव के पंचायत भवन पर आयोजित की गई। जहां पेंशन से संबंधित दो शिकायतें आई। सचिव ने ऑनलाइन आवेदन करने की बात कही है। इस मौके पर निसार मेंहदी ग्राम प्रधान पंचायत सचिव वीरेन्द्र तिवारी के अतिरिक्त ग्रामीण मौजूद रहे। मीरापुर में ग्राम प्रधान रामसागर यादव, सचिव अरविंद कुमार, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक आदि मौजूद रहे।









