एस डी एम ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्यायों को सुना
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्यायों को सुना और सम्बंधित को गुणवत्ता युक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के जनता दर्शन में फरियादियों ने अपनी समस्याओं के सम्बंध में उपजिलाधिकारी से निस्तारण करने की बात कही।जिस पर उपजिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार को बुलाकर समस्या का समाधान कराया। उपजिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आयीं शिकायतों से सम्बंधित राजस्व निरीक्षक प्रेम चन्द्र,व लेखपाल अजय रावत,आदि से समस्याओं का गुणवत्ता युक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये और कहा बार बार फरियादियों को तहसील, थानों के चक्कर न काटने पडें ।इस मौके पर नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।









