तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार सवार को मारी टक्कर
निष्पक्ष जन अवलोकन
विजय राम जायसवाल
फतेहपुर(बाराबंकी)तहसील चौराहे पर रामनगर रोड से आ रहे आलू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। घटना शाम करीब 5 बजे हुई।टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए।इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ट्रैक्टर का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया और चालक उन्हें लगभग दस मीटर तक घसीटता ले गया।मृतक की पहचान मोहल्ला मिर्दहनपुरवा निवासी सुशील कुमार पुत्र गया प्रसाद(50) पुत्र रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।लोगों ने तुरंत घायल सुशील को फतेहपुर सीएचसी पहुंचाया डॉक्टर ने देखते ही उनको को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में खबर फैलते ही परिजनों में शौक छा गया।पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के बाद शव को पीएम हेतु भेजा।








