डाॅ रोशनी रावत ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। बाराबंकी।जनपद के साढेमऊ गांव की निवासी डॉ रोशनी रावत ने राष्ट्रीय स्तर पर बडी उपलब्धि हासिल क्षेत्र और जिले नाम रौशन किया है। उन्होंने भारत की प्रतिष्ठित पैजेंट्री संस्था वाॅग स्टार इंण्डिया सीजन 4 द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में फस्ट रनर अप का खिताब अपने नाम किया। वाॅग स्टार इंण्डिया की संस्थापक कीर्ति चौधरी के नेतृत्व में 16,17,18 जनवरी को राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित दि पैलेस बाय पार्क ज्वेलर्स में आयोजित की गयी थी।इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश और दुनिया की महिलाओं तथा युवतियों में साहस आत्मबल और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।इस आयोजन की सबसे खास बात रही कि इसमें किसी भी आयु वर्ग की महिला प्रतिभाग कर सकती थी और लम्बाई या शारीरिक मापदंड को लेकर कोई प्रतिबंध नही था। इससे हर महिला को समान अवसर प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों महिलाओं ने भाग लिया। कई चरणों की कठिन चयन प्रक्रिया के बाद अंतिम दौर तक लगभग 80 प्रतिभागी ही शेष रहे जिनके बीच कडी स्पर्धा देखने को मिली प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षक शैलजा सूरी,सोर सिंह, प्रीति रावत,गुलनार कौर,शैली कविता खरायत,सोनू कांबले और पल्लवी ने निरंतर प्रशिक्षण दिया। यह प्रतियोगिता कुल पांच चरणों में सम्पंन हुई जिनमें निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की चाल ढाल व्यक्तित्व, अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और समग्र प्रस्तुति का मूल्यांकन किया।सभी कठिन चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए डाॅ रोशनी रावत ने फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता।डाॅ रोशनी रावत,शशि वर्मा एंव डाॅ एस के रावत शिशु रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन लखनऊ की पुत्री हैं। अपने घर लौटने पर उनका फूलमाला से स्वागत किया गया। डाॅ रोशनी रावत ने सफलता का श्रेय माता पिता को दिया।जिनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से उन्हें निरंतर आगे बढने का साहस व आत्म विश्वास मिला।