सपा के निर्देश पर जिले भर में मिशन शक्ति अभियान तेज बालिकाओं को दी सुरक्षा की जानकारी

सपा के निर्देश पर जिले भर में मिशन शक्ति अभियान तेज बालिकाओं को दी सुरक्षा की जानकारी

एसपी के निर्देश पर जिलेभर में मिशन शक्ति अभियान तेज, बालिकाओं को दी सुरक्षा जानकारी

निष्पक्ष जन अवलोकन 

दिव्यांश प्रताप सिंह 

फतेहपुर। रविवार को मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत जिलेभर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर सभी थानों की मिशन शक्ति टीम और एंटी-रोमियो टीम ने बाजारों, चौराहों, कस्बों, स्कूल–कॉलेजों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर लोगों को महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी।टीमों ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं—कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व सुमन योजना और महिला शक्ति केन्द्र योजना—के बारे में बताया। अभियान के दौरान पम्पलेट भी बांटे गए। इसके अलावा महिलाओं को जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें 1090 महिला पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस, 181 महिला हेल्पलाइन और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन शामिल हैं। टीम ने मोबाइल के पैनिक बटन का उपयोग भी समझाया। पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। अभियान पूरे जिले में लगातार जारी रहेगा।